बिलसंडा। विवादित बयान देकर पूरे देश में सुर्खियों में आईँ भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के फोटो के साथ छेड़खानी कर लोगों को भड़काने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
आपत्तिजनक टिप्पणी पर कई शहरों में हुए बवाल को देखते हुए सोशल मीडिया पर पुलिस विशेष नजर बनाए हुए हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है जो भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहे हैं। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के गांव तिलछि में नुपुर शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालना जुनैद को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।