फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घायल तेंदुए के हमला करने पर वनकर्मी ने कुल्हाड़ी से किए थे वार

Tue, 08 Apr 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़क हादसे में घायल हुई मादा तेंदुए पर रेस्क्यू करने के दौरान वनकर्मी ने कुल्हाड़ी से कई वार किए थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वनकर्मी ने आत्मरक्षा में ऐसा किया।
विज्ञापन

वहीं, वायरल वीडियो को लेकर वन्यजीव प्रेमी वन विभाग को कठघरे में खड़ा करने के साथ ही वनकर्मियों की दक्षता पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। एक सवाल यह भी है कि घायल तेंदुए को जाल डालकर क्यों नहीं पकड़ा गया? चूंकि पिंजरे में बंद करने के कुछ देर बाद ही मादा तेंदुए की मौत हो गई, ऐसे में वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर शनिवार शाम रिछौला चौकी के निकट पिकअप की टक्कर के बाद मादा तेंदुआ घायल हो गई थी। वाहन में फंसकर मादा तेंदुआ करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद पिकअप वाहन का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

वाहन रुकने के बाद घायल मादा तेंदुआ मार्ग के किनारे झाड़ियों की ओर जाकर छिप गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मी उसे रेस्क्यू कर रहे थे, इसी दौरान तेंदुए ने एक वनकर्मी पर हमला कर दिया। एक वनकर्मी घायल भी हुआ। पिंजरे में बंद करने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमाॅर्टम के बाद पिकअप चालक के नंबर के आधार पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें