गजरौंला में खुद सफाई करते लोग।संवाद
गजरौला। हर घर नल योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन ने मार्ग का बुरा हाल कर दिया। बार-बार कहने के बावजूद नाली से निकाला गया कूड़ा नहीं उठाया गया। जिसके चलते बरसात में मार्ग पर गंदगी फैल गई। इसको लेकर लोगों ने खुद ही मंगलवार को सफाई का जिम्मा संभाला और कूड़ा उठवाया।
कस्बे की मुख्य गली मस्जिद मार्ग पर हर घर नल योजना के तहत पाइपलाइन डालने बाद मार्ग पर ही मिट्टी तथा कचरा पड़ा रहा। कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे लोगों में आक्रोश पनपने लगा। मंगलवार सुबह गांव के ही दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हुए और रोड पर पड़ा मलबा अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली से हटवाया।
ग्रामीणों ने खुद ही मार्ग को साफ किया। इस मौके पर इनायतुल्ला खान, शहंशाह, मोहम्मद समीर, दिलशाद अली, फिरोज खान, मोहम्मद जली, मोहम्मद फरियाद, मोहम्मद शाबान, शादाब खान, मोहम्मद अफसर, इसरार, शमशेर, नन्हें बक्स, मोहम्मद इमरान, हाफिज आजाद, फारूक खान, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद हनीफ खान आदि मौजूद रहे।