पीलीभीत। गेहूं की सरकारी खरीद का ग्राफ बढ़ाने के लिए अब मोबाइल क्रय केंद्र शुरू किए गए हैं। इनके माध्यम से किसानों के खेत और घरों से सीधे खरीदारी की जाएगी। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी के माध्यम से सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
छह खरीद एजेंसियों के 133 केंद्रों पर गेहूं खरीद की जा रही है। अब तक 84 केंद्रों पर सिर्फ 1134 मीट्रिक टन की ही खरीद हो सकी है। जबकि सरकारी लक्ष्य 2.3 लाख मीट्रिक टन का है। 49 क्रय केंद्र तो ऐसे जिनका खाता तक नहीं खुला। अब खरीद बढ़ाने के लिए मोबाइल क्रय केंद्र शुरू किए गए हैं। किसान खरीद एजेंसियों के प्रबंधकों से संपर्क कर सकते हैं, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी और मंडी सचिवों से संपर्क कर सकते हैं। किसानों को गेहूं मंडी या क्रय केंद्र लाने की जरूरत नहीं। खेत या घर से गेहूं खरीद लिया जाएगा।
एआरएमओ ज्ञानचंद्र वर्मा ने बताया कि खरीद बढ़ाने के लिए मोबाइल क्रय केंद्र शुरू किए गए हैं। किसानों का गेहूं उनके खेत या घर से सीधा खरीद लिया जाएगा।