फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टे पर ईंट निकालने के दौरान दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा/पीलीभीत। गांव मुड़िया स्थित भट्टे पर गुरुवार सुबह ईंटें निकालने के दौरान तीन मजदूरों पर दीवार गिर गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो, तीसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया ताल्लुके ईंटगांव निवासी नन्हेलाल ने बताया कि उनका भतीजा 22 वर्षीय प्रदीप कुमार गांव के ही कुछ लोगों के साथ गांव मुड़िया स्थित भट्टे पर ईंट निकासी का काम करता है। पड़ोसी गांव के लोग भी उसी भट्टे पर काम करते है। सुबह करीब आठ बजे भतीजा गांव नौवा नगरा उर्फ हरुनगला निवासी 60 वर्षीय लालबहादुर और वहीं के रहने वाले मुकेश कुमार के साथ ईंटें निकाल रहा था।
इसी दौरान अचानक भट्टे की दीवार तीनों के ऊपर गिर गई। इससे तीनों दब गए। मलबा हटाकर जब तीनों को बाहर निकला गया, तब तक प्रदीप कुमार की मौत हो चुकी थी। गंभीर स्थिति में लालबहादुर और मुकेश कुमार को सीएचसी बिलसंडा में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 60 वर्षीय लालबहादुर की भी मौत हो गई। दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मुकेश कुमार जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन

पत्नी से जल्द लौटने का वादा कर घर से निकला था प्रदीप - गांव जमुनिया निवासी प्रदीप की शादी एक साल पहले पीलीभीत शहर की पूनम से हुई थी। गुरुवार को सुबह वह पत्नी से जल्दी घर लौटने का वादा करके आया था लेकिन हादसे से पूरा परिवार बिखर गया।
बेटी के हाथ पीले नहीं कर पाए लालबहादुर - गांव नौवा नगला उर्फ हरुनगला निवासी 60 वर्षीय लालबहादुर के परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। पति गंगादेवी के साथ मिलकर चार बेटियों और बेटा की शादी कर चुके थे। सिर्फ छोटी बेटी शादी करने के लिए रह गई थी। भट्टे पर मजदूरी कर उसके शादी करने के लिए पैसों का इंतजाम में जुटे हुए थे। मगर उन्हें क्या पता था कि सबसे छोटी और प्यारी बेटी के हाथ पीले नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें