मतदाता गाइड को दिखाती उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया । संवाद
पीलीभीत। जिले में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। आयोग के निर्देश पर जिले के प्रत्येक घर में वोटर गाइड का वितरण किया जाएगा। वितरण के लिए 2,91,700 वोटर गाइड आ चुकी हैं।
मतदान करने के तौर-तरीके और अन्य कई जानकारियां देने के लिए आयोग की ओर से वोटर गाइड (बुकलेट) भेजी गईं हैं। इसका वितरण बीएलओ के स्तर से मतदाता सूचना पर्ची के साथ प्रत्येक घर में किया जाएगा। एक घर में एक ही वोटर गाइड दी जाएगी। हर घर में यह बुकलेट पहुंची कि नहीं इसकी रैंडम जांच सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे।
वोटर गाइड वितरण के संबंध में बीएलओ से प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा कि सौ फीसदी बुकलेट वितरित कर दीं हैं। बीएलओ एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट से प्राप्त प्रमाण पत्रों के आधार पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वोटर गाइड के वितरण संबंधी प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को देंगे। मतदाता सूचना पर्ची व वोटर गाइड को हर हाल में 14 अप्रैल तक वितरित किए जाने के आदेश हैं।
मतदाता सूचना पर्ची के साथ ही मतदाता गाइड का वितरण शुरू करा दिया गया है। सभी अधिकारियों को यह वितरण 14 अप्रैल तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।- ऋतु पूनिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी