फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंडल स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में पीलीभीत के विवेक ने जीता रजत

विज्ञापन
विजेता विवेक को पुरूस्कृत करते आयोजक।
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडल स्तरीय प्रथम अस्त्रविद्या शूटिंग चैंपियनशिप में पीलीभीत शहर के विवेक सैनी ने निशानेबाजी में दमखम दिखाया। अस्त्रविद्या शूटिंग एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में विवेक ने दस मीटर पिस्टल वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद व रामपुर समेत विभिन्न जिलों के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी निशानेबाजी का कौशल दिखाया। प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-21 वर्ग के साथ मास्टरमेन वर्ग के मुकाबले भी हुए। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार भी दिए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 3100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वालों को 2100 रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वालों को 1100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, राजीव चौहान व एकेडमी के संस्थापक एवं कोच आयुष भारद्वाज ने विवेक की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें