फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मछली मांगने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात पर रिपोर्ट

Thu, 01 Oct 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बरखेड़ा क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में घायल। स्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव अलकथान में मछली मांगने के विवाद में बुधवार शाम दो पक्षों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक पक्ष की मालती देवी निवासी गांव अलकथान ने बताया कि उनका भाई रामकुमार गांव में मछली पकड़ने गया था। आरोप है कि इसी दौरान रमेश पुत्र चेताराम ने उससे मछली मांगी। रामकुमार ने मछली न होने की बात कही तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि रमेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामकुमार से लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।
वहीं, दूसरे पक्ष की पार्वती देवी निवासी अलकथान ने बताया कि घटना के समय उनके पति रमेश सिंह गांव में मौजूद थे। आरोप है कि मेघनाथ, रवि, बुद्धसेन, सीताराम, महेंद्र और विकास ने रमेश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें