फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चौपाल में दी ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की सलाह

विज्ञापन
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मुडिया हुलास में ग्रामीणों को मनोरोगों की जानकारी देती चिकित्सक डॉ. पल्
विज्ञापन
बरखेड़ा। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुड़िया हुलास में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। मरीजों को मानसिक रोगों के बारे में बताया गया। बचाव के उपाय और नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


चौपाल में जिला अस्पताल की मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी सक्सेना ने ग्रामीणों को मानसिक तनाव कम करने, मानसिक तनाव के लक्षण और उपचार के बारे में बताया। साथ ही ग्रामीणों को नियमित व्यायाम करने की सलाह दी।
कहा कि व्यायाम से काफी बीमारियां दूर हो जाती हैं। नशे से दूर रहने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि ज्यादा नशे के सेवन से भी मानसिक बीमारी होती है। ग्रामीणों को धूम्रपान छोड़ने का सुझाव दिया गया। इस मौके पर प्रधान सीमा पाठक, योगेशरी देवी, सुजीत त्रिवेदी, अनिल मिश्रा, राजीव शुक्ला, मुनेंद्र यादव, माला मिश्रा आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें