फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नकटादाना पंप हाउस की बोरिंग दुरुस्त करने से पीछे हटी जल निगम की टीम

विज्ञापन
नकटादाना पंप हाउस। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के नकटादाना पंप हाउस की बोरिंग को ठीक करने में जल निगम बरेली की टीम ने हाथ खड़े कर दिए हैं। नगर पालिका को खुद ही बोरिंग दुरुस्त कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


करीब चार वर्ष पूर्व अमृत योजना से नकटादाना पंप हाउस पर बोरिंग और अन्य कार्य कराया गया था। लगभग 20 दिन पहले नगर पालिका को इस पंप हाउस से आपूर्ति वाले मोहल्ले के घरों में पानी के साथ रेता आने की शिकायत मिली। इस पर ईओ संजीव कुमार ने जल निगम बरेली को पत्र लिखा। आवास विकास पंप हाउस से जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था कराई।
जल निगम बरेली की टीम ने नकटादाना पंप हाउस की बोरिंग का निरीक्षण किया। अब जल निगम ने 15 साल की गांरटी वाली इस बोरिंग को दुरुस्त करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। अवर अभियंता राजरानी ने बताया कि जलनिगम ने एक सप्ताह तक बोरिंग से पानी खींचने से समस्या के समाधान की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें