फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ की मार झेल रहे ग्रामीण... घरों में दो-दो फुट दलदल

विज्ञापन
चंदिया हजारा क्षेत्र में घरों में भरी मिटृी ने लिया दलदल का रूप।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
पीलीभीत। चंदिया हजारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी तो उतर गया, लेकिन शारदा नदी तबाही के मंजर छोड़ गई है। घरों में दो-दो फुट तक दलदल हो गया है तो फसलें तबाह। परेशान ग्रामीण घरों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। इसमें परिजन मदद कर रहे हैं। धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौट रही है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व बनबसा बैराज से 4.61 लाख क्यूसेक पानी पास होने से शारदा नदी उफना गई थी। जनपद के कलीनगर और पूरनपुर के चंदिया हजारा क्षेत्र में नदी का पानी करीब छह गांवों में घुस गया था। ऐसे में कई लोगों ने ऊंचे स्थानों पर शरण भी ली। अब जलभराव की समस्या तो दूर हो गई है बाढ़ के बाद की दिक्कतें बरकरार हैं।
क्षेत्र के खिरकिया बरगदिया, चंदिया हजारा, राहुल नगर के आबादी क्षेत्र की स्थिति यह है कि घरों में दो-दो फुट तक मिट्टी भर गई है। जिसने दलदल का रूप ले लिया है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन





खतरे में पड़ा गुन्हान गांव का अस्तित्व, सैकड़ों एकड़ जमीन कटी

कलीनगर। शारदा नदी कई वर्षों से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए नुकसान का सबब बनी हुई है। पूर्व में नदी से गुन्हान गांव में सैकड़ों एकड़ जमीन कट गई और इस बार शेष बचे क्षेत्र का भी काफी भाग नदी ने काट दिया। लेखपाल वेद प्रकाश का कहना है पूरे गांव में जलभराव की स्थिति है। कौन सी जमीन बची है कौन सी कटी है, यह पानी कम होने के बाद ही पता लग पाएगा। संवाद

राहत सामग्री मिलने से मिली कुछ राहत

पूरनपुर। मंगलवार को गांव चंदिया हजारा सहित आसपास के गांवों में राहत सामग्री किटें बांटीं गईं। बता दें कि शारदा नदी पार के गांव बैल्हा में राहत सामग्री वितरण को दो हजार किटें राजस्व विभाग को प्राप्त हुई हैं। तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि चंदिया हजारा क्षेत्र में मंगलवार को 11 सौ बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री की किटों का वितरण कराया गया। चंदिया हजारा के प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि बाढ़ समाप्त होने के बाद अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें