फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आग से जलकर ग्रामीण की मौत, स्कूल के समीप पड़ा मिला शव, शराब पिलाकर जिंदा जलाने का आरोप

Sun, 08 Feb 2026 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक ग्रामीण का शव जली अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। उसकी पत्नी ने दो लोगों पर शराब पिलाकर जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
इसी जगह पर पड़ा मिला था नेमचंद का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मटेना में शनिवार रात नेमचंद वर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में आग से जलकर मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलैंदा गौंटिया निवासी सरस्वती देवी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा है कि शनिवार को शाम करीब चार बजे गांव का ही एक व्यक्ति उनके पति 53 वर्षीय नेमचंद वर्मा को घर से बुलाकर पड़ोसी गांव मटेना में एक ग्रामीण के घर ले गया था। 

स्कूल के पास पड़ा मिला शव 
आरोप लगाया कि उन दोनों लोगों ने उसके पति को पहले शराब पिलाई और उसके बाद जिंदा जलाकर मार डाला। आरोपियों ने उसके पति का शव प्राथमिक विद्यालय मटेना के पास डाल दिया। रविवार को सुबह परिवार के लोगों को इस मामले की जानकारी हुई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


इस बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें