फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुख्य मार्गों पर खड़े न हों गन्ना भरे वाहन

Thu, 02 Jan 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम संजय कुमार सिंह ने नोवल चीनी मिल बरखेड़ा के प्रतिनिधि को मुख्य मार्ग पर गन्ना आपूर्ति करने वाले वाहन न खड़े कराने की हिदायत दी। हादसे रोकने के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों के अधिशासी अभियंता, साइट इंजीनियरों को मार्गों पर सफेद पट्टी का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। बीसलपुर मार्ग पर साइनेज लगाने, तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई के लिए कहा। पूरनपुर मार्ग पर हरदोई ब्रांच नहर पर बन रहे पुल के कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
सभी चीनी मिलों के प्रबंधकों को वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप और पीछे लाल कपड़ा बांधकर गन्ना परिवहन करने के निर्देश दिए। कहा कि ओवरलोड और ओवरहाइट गन्ना भरकर लाने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करें। जनपद के मुख्य मार्ग एवं मुख्य चौराहा पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

महाकुंभ को लेकर एआरएम को निर्देश दिया कि डिपो के सभी बस चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराया जाए। सीएमओ के साथ समन्वय कर चार दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करें। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें