फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एलएलबी छात्रा पर तेजाब फेंकने वालों पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Jan 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। एलएलबी छात्रा पर तेजाब फेंकने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन आरोपियों ने पकड़ने के दौरान पुलिस पर भी फायरिंग की थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष गजरौला जगदीप मलिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अतुल कुमार निवासी ग्राम रामनगर कॉलोनी बरहा, अपने गैंग के सदस्य सतीश निवासी ग्राम रामनगर कॉलोनी, वाहिद पुत्र जफरुद्दीन निवासी ग्राम मोहनपुर थाना कैंट बरेली का एक संगठित व आपराधिक गिरोह है। अतुल इस गिरोह का लीडर है। यह गैंग आर्थिक लाभ के लिए अपराध करता है।
गैंग के सदस्यों ने एलएलबी की छात्रा के ऊपर थाना गजरौला क्षेत्र में माधोटांडा रोड पर तेजाब फेंका था। जब पुलिस ने उनको पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग भी की। इस मामले में थाना गजरौला में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट बनाकर जिला मजिस्ट्रेट को भेजी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें