फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की जान गई

Sat, 07 Jan 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को दी सूचना 
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया
बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर गाजीपुर मुगल गौटिया के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिवारीजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

बिलसंडा कस्बे के देवस्थान निवासी राजेंद्र सक्सेना का पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू (25) शनिवार देर शाम पीलीभीत से काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। बीसलपुर रोड पर गाजीपुर मुगल गौटिया के पास पहुंचते ही वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। शव देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस पहुंची। इसके बाद पर्स में मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त की जा सकी। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि टक्कर किस वाहन से लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें