फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी की पहली बारिश ने बढ़ा दी गलन   

Sat, 07 Jan 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्द हवाओं से लोग ठिठुरे, जनजीवन प्रभावित, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

नए साल के पहले सप्ताह में शुक्रवार देर रात से मौसम ने करवट बदली। रात से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर पूरे दिन होती रही। साथ ही हवाओं ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। पूरे दिन लोग ठिठुरते नजर आए। वहीं सीजन की पहली बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। 
सर्दी के सीजन में पिछले कई दिनों से कोहरे के साथ गलन महसूस की जा रही थी। हल्की हवाएं चलने से बारिश की उम्मीद की जा रही थी जो शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश से सच साबित हुई। इसके चलते शनिवार को सर्दी के साथ गलन भी बढ़ गई। पूरे दिन हुई बारिश के चलते लोगों को आने जाने में दिक्कत हुई वहीं बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनने के साथ हाथ मुंह और सिर ढक कर चल रहे थे। कई जगह लोग अलाव तापते नजर आए। सर्दी के चलते कई लोग घरों में ही कैद रहे। बारिश और धुंध के चलते वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी। इसके अलावा चाय की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई लोगों ने जमकर चाय की चुस्कियां ली।
विज्ञापन

बीसलपुर। शनिवार को पूरे दिन बारिश होने से मौसम काफी ठंडा रहा। चाय की दुकानों पर जमकर बिक्री हुई। चीनी मिल में काफी कम किसान ही गन्ना लेकर आए। रेलवे स्टेशन की कैंटीन बंद रहने से यात्री चाय को तरसते रहे। मौसम ठंडा होने के कारण स्कूलों मे बच्चों की संख्या कम रही वहीं कुछ प्राइवेट स्कूलों में अवकाश रहा।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में शीत लहर के साथ पूरे दिन बूंदाबांदी हुई। बदले मौसम से सरकारी कार्यालयों, बाजार में कम लोग नजर आए वहीं शाम को पांच बजे के बाद बाजार में सन्नाटा छा गया। बारिश से गन्ना की छिलाई प्रभावित हुई। जिससे चीनी मिल नोकेन में बंद हो गई।
 
स्कूलों में दो दिन का अवकाश
बारिश और शीतलहर के चलते डीएम ने कक्षा आठ के तक के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि कक्षा आठ के स्कूलों में सोमवार और मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन

 
एक सप्ताह का तापमान 
तारीख              तापमान
01 दिसंबर        21.70 डिग्री
02 दिसंबर        21.02 डिग्री
03 दिसंबर        21.80 डिग्री
04 दिसंबर        22.00 डिग्री
05 दिसंबर        21.50 डिग्री
06 दिसंबर        21.00 डिग्री
07 दिसंबर        20.10 डिग्री
 
  
किसानों के खिले चेहरे
मौसम की पहली बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका के अनुसार आलू को छोड़ गेहूं, गन्ना और सब्जी की फसलों को इससे काफी लाभ होगा। आलू में झुलसा लगने की संभावनाएं इस बारिश से बढ़ गई हैं। इससे बचने को किसान बारिश खुलने पर मैंकोजैल 350 ग्राम को 150 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें