फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मा को झकझोर देता है किसानों को कुचलने वाला वीडियो : वरुण गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर किसानों को कुचलने से संबंधित वीडियो वायरल हो रहा है। पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को इस वीडियो के साथ ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ियों से जानबूझ कर कुचलने वाला वीडियो किसी की भी आत्मा को झकझोर देगा। पुलिस इस वीडियो का संज्ञान लेकर इन गाड़ियों के मालिकों, इनमें बैठे लोगों और इस प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को चिह्नित कर तत्काल गिरफ्तार करे।
विज्ञापन

वरुण गांधी ने इससे पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने हिंसा में मारे किसानों को श्रद्धांजलि देते करते हुए पीड़ित परिजनों को एक एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दिए जाने आग्रह भी मुख्यमंत्री से किया था। उन्होंने कहा था कि लखीमपुर खीरी की घटना ह्रदय विदारक है। किसान हमारे अपने भाई हैं। अगर वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तो उनकी बात को सुना जाना चाहिए था। ताकि गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण समाधान निकल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें