फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की जनसभा से पहले वरुण गांधी ने किया ट्वीट, सियासी हलकों में हो रही चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी में विधानसभा के चुनाव सामने हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में विकास की सौगात के साथ लगातार बड़ी बड़ी जनसभाएं कर रहे हैं। जबकि ओमिक्रॉन का खतरा सामने है। पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने किसी का नाम लिए बगैर बड़ी-बड़ी रैलियों पर अपने ट्वीट में कमेंट किया है।
विज्ञापन

सांसद ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा-रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना, सामान्य जनमानस की समझ से परे है। उत्तर प्रदेश की सीमित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर हमें ईमानदारी से यह तय करना पड़ेगा कि हमारी प्राथमिकता भयावह ओमिक्रॉन को रोकना है अथवा चुनावी शक्ति प्रदर्शन। सियासी क्षेत्र वरुण गांधी का यह ट्वीट चर्चा में है, क्योंकि पीलीभीत में 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री का दौरा संभावित है। मुख्यमंत्री ने 19 दिसंबर को भाजपा की जिस जन विश्वास यात्रा को मथुरा की धरती से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। वही यात्रा 30 दिसंबर को पीलीभीत में रहेगी। यात्रा के दौरान ड्रमंड कॉलेज मैदान में एक बड़ी सभा रखी गई है। इसमें भीड़ जुटाने की तैयारी चल रही है। इसी बीच पीलीभीत के सांसद का ट्वीट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें