फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वननिगम संचालित करेगा टाइगर रिजर्व का पर्यटन

Fri, 12 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
jeep - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जंगल सफारी को शासन से मिली पांच विशेष गाड़ियां
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटक अब विशेष रूप से उपलब्ध कराई गई गाड़ियों से जंगल की सैर कर सकेंगे। शासन के निर्देश पर टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थलों को वननिगम के सुपुर्द कर इनके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सोमवार से इन गाड़ियों का ट्रायल शुरू होगा। 
नौ जून 2014 को घोषित हुए टाइगर रिजर्व में चूका स्पॉट, सप्त सरोवर सहित कई पिकनिक स्थल हैं। साथ जंगल के अंदर भ्रमण को कई मार्ग बनाए गए हैं। प्रति वर्ष हजारों की संख्या में सैलानी यहां आकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के चलते अभी तक यहां पर्याप्त सुविधाएं नहीं उपलब्ध हो पा रही थीं। साथ ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के पर्यटन कार्य में लगने से जंगल की सुरक्षा एवं विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। इस पर वनसंरक्षक वीके सिंह की पहल पर शासन ने अब टाइगर रिजर्व के पर्यटन कार्यों का संचालन एवं इसके रखरखाव की जिम्मेदार वननिगम को सौंप दी है। वननिगम यूपी ईको पर्यटन के तहत इसका संचालन करेगा। इसके लिए शासन से पांच विशेष गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं जो शुक्रवार को पीलीभीत पहुंच गई। नौ सीटर इन गाड़ियों से पर्यटक जंगल की सैर का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन


प्रति सीट अथवा पूरी गाड़ी की हो सकेगी बुकिंग
शासन से प्राप्त नौ सीटर गाड़ियां मुस्तफाबाद और महोफ रेंज कार्यालय से उपलब्ध होंगी। साथ ही जिला मुख्यालय से भी इन्हें हासिल किया जा सकता है। पर्यटक एक सीट अथवा पूरी गाड़ी को एक साथ बुक करा सकते हैं। जिसके लिए निर्धारित किराया देना होगा।

जंगल में प्रतिबंधित होगा निजी वाहनों का प्रवेश
वनसंरक्षक वीके सिंह ने बताया टाइगर रिजर्व में अब तक पर्यटकों को अपना वाहन ले जाने की छूट थी, लेकिन अब इस सिस्टम बंद होगा। पर्यटकों के वाहन महोफ एवं मुस्तफाबाद पर ही रोक दिए जाएंगे। विभागीय वाहनों से ही उन्हें सैर कराई जाएगी।

दोपहर और रात को बंद रहेंगे जंगल
पर्यटकों के आवागमन से वन्यजीवों का विचरण प्रभावित हो रहा है। इसको देखते हुए अब जंगल में पर्यटकों के घूमने फिरने का समय निर्धारित किया गया है। दो शिफ्टों में पर्यटक जंगल का भ्रमण कर सकेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 5.30 से 11.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम को 3.00 बजे से 7.00 बजे तक रहेगी। दोपहर एवं सूर्यास्त से सूर्योदय का जंगल में पर्यटकों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व के पर्यटन में सुधार एवं जंगल की सुरक्षा को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन की जिम्मेदारी वननिगम को मिलने से टाइगर रिजर्व के स्टाफ को राहत मिलेगी और उनका पूरा ध्यान वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा पर रहेगा।
- वीके सिंह, वनसंरक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें