फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बेटे पर डॉलर, जेवरात चुराने का आरोप, अमेरिका निवासी शख्स ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 14 Nov 2024 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। अमेरिका में रह रहे मोहल्ला गनेशगंज निवासी अमरजीत सिंह ने अपने पुत्र और पुत्रवधू पर घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे तीन हजार यूएस डालर और पुत्री के सोने, चांदी के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि घर खाली करने पर पुत्र ने गालियां दी और हाथापाई की कोशिश की।
विज्ञापन

अमरजीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नगर के बंडा बस स्टैंड के समीप उसका मकान है। वह अमेरिकी नागरिक हैं। मार्च 2024 में नगर स्थित घर आया था। इस दौरान पुत्र कुलवीर सिंह को चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया। बंडा बस स्टैंड के समीप घर उसने रजिस्टर्ड बैनामा से खरीदा था। आरोप है कि बेदखली की जानकारी पर अमेरिका में रहने वाले उनके पुत्र कुलवीर सिंह और बहू डिंपल कौर भारत आ गए।
पांच अक्तूबर को घर का ताला तोड़कर घुस गए। पुत्र ने अलमारी में रखे तीन हजार यूएस डालर, पुत्री के सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। सूचना पर बुधवार को अमेरिका से वह घर आया। पुत्र कुलवीर सिंह घर में ही था। जब उसने पुत्र से घर खाली करने के लिए कहा तो उसने गाली-गलौज व हाथापाई की कोशिश की।
विज्ञापन

कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि अमरजीत सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, नगर पालिका के पूर्व सदस्य कुलवीर सिंह और उनकी पत्नी डिंपल कौर ने आरोपों को निराधार बताया। बताया कि 27 साल पहले सास संपत्ति देकर अमेरिका चली गई थी। बेदखली आदि को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें