फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स-ए-शाहजी का हुआ आगाज

Wed, 16 Sep 2015 10:59 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
कुतबे पीलीभीत हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां रहमतुल्ला अल्ह का सालाना उर्स शरीफ बुधवार को शुरु हो गया। पहले दिन राज्यमंत्री व जिलाधिकारी समेत जिले के तमाम अधिकारियों ने दरगाह पर हाजिरी दी। सज्जादानशीन ने सभी की दस्तार बंदी की। उन्होंने शाहजी बाबा की करामतों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

शाहजी मियां का 112 वें उर्स का आगाज होने के साथ ही जायरीन के आने का सिलसिला शुरु हो गया है। बुधवार की सुबह खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद, डीएम मासूम अली सरवर, एसपी जवाहर, एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जेके शर्मा, सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार ने दरगाह शरीफ पर हाजिरी देकर गुलपोशी की। और दुआएं मांगी। मौके पर सज्जादानशीन हजरत अल्हाज मुन्ने मियां शेरी ने शाहजी बाबा की जिंदगी के तमाम पहलुओं पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया शाहजी बाबा पैदाइशी वली थे। उनकी बेशुमार करामतों को लोगों ने देखा। आज भी शाहजी बाबा के चहाने वालों पर उनका फैजान जारी रहता है। उन्होंने ने उर्स के बारे में भी विस्तार से बताया। चादर पोशी और कुल शरीफ में शामिल होने वाले जायरीन के लिए दरगाह की ओर से किए जाने वाले इंतजामात के बारे में भी बताया। इस मौके पर उधोग व्यापार मंडल के संरक्षक हाजी जफर शम्शी, जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी, रालोद जिलाध्यक्ष आरिफ हजरत खां, तौफीक अहमद कदीरी, मोहतशिम मलिक समेत काफी लोग शामिल रहे।

उर्स के अवकाश की उठी बात
शाहजी मियां के उर्स में बीते कई बर्षों से जिलाधिकारी द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश हो रहा है। पूर्व जिलाधिकारी मधुकर द्विवेदी ने इस बाबत शासन को अवगत कराया था। जिस के बाद से सरकारी अवकास तालिका में कुल शरीफ का अवकाश दर्ज होता था। मौजूदा कलेंडर में अवकाश दर्ज न होने की बात तौफीक कदीरी ने डीएम के समक्ष रखी जिस पर उचित निर्णय लेने के आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें