बीसलपुर। पुरानी पर्ची पर गन्ने की न तौले जाने से क्षुब्ध होकर दो किसानों ने कुछ साथियों के साथ नशे में शनिवार को रात लगभग नौ बजे मिल के केनयार्ड में हंगामा किया। इससे एक घंटे के लिए गन्ने की तौल ठप रही। पुलिस ने स्थिति संभाली।
किसान सहकारी चीनी मिल के सीसीओ अवधेश कुमार ने बताया कि गांव बिहारीपुर कुमरिखा और गांव अकबराबाद के दो किसानों ने शनिवार शाम मिल गेट के क्रय केंद्र पर 27 नवंबर की गन्ने की पर्चियां तुलवाने का प्रयास किया। क्रय केंद्र प्रभारी ने नियमावली का हवाला देते हुए पुरानी पर्चियां तौलने से मना कर दिया। इसके बाद उन दबंग किसानों ने अपने कुछ साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। आरोप है कि उन लोगों ने नशे में धुत होकर क्रय केंद्र के सामने हंगामा करना शुरू कर दिया। पहले तो केंद्र प्रभारी ने उन किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन न मानने पर केंद्र प्रभारी ने सीसीओ को मौके पर बुलवाया। सीसीओ ने भी उन लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने ओर हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस