फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बलिदानी सैनिक के परिजनों से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री, मदद का दिलाया भरोसा

विज्ञापन
धुरिया पलिया गांव में बलिदान सैनिक के परिजनों से मुलाकात करते केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद
विज्ञापन
कलीनगर (पीलीभीत)। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को सिक्किम में बलिदान हुए धुरिया पालिया गांव निवासी सैनिक लखविंदर सिंह के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और ढाढंस बंधाया। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री ने बलिदानी लखविंदर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद की बात कही। केंद्रीय राज्यमंत्री ने एसडीएम कलीनगर महिपाल सिंह से परिजनों के लिए आवासीय योजना का लाभ, जमीन के पट्टे, विधवा पेंशन समेत अन्य योजनाओं के लाभ की प्रगति जानी।
साथ ही सैनिक के परिजनों और ग्रामीणों की मांग पर गांव में बलिदानी सैनिकों के नाम से पार्क समेत अन्य मांगों पर जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अपने स्तर से पत्राचार करने का भी भरोसा दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, गुरभाग सिंह, अपूर्व सिंह, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार अक्षय यादव, सीओ प्रतीक दहिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें