फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काका चले गए और अब बाबा भी चले जाएंगे

विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ जनसभा में मौजूद समर्थकों का अभिवादन करते प्रत्याशी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के ड्रमंड कॉलेज के मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा और सीएम योगी पर सियासी वार किए। कहा कि काका (तीन काले कृषि कानून) जो किसानों के विरोध की बदौलत चले गए। अब बाबा (मुख्यमंत्री) भी चले जाएंगे। इन्हें अब कोई नहीं रोक सकता। डबल इंजन की सरकार पर अगर कोई बात डबल हुई है तो वह महंगाई और भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि भाजपा का छोटा नेता छोटा झूठ, उससे बड़ा नेता उससे ज्यादा झूठ और सबसे बड़ा नेता तो सफेद झूठ बोलता है।
विज्ञापन

दोपहर 12:50 बजे पहुंचे अखिलेश यादव ने योगी की तरफ इशारा करते हुए बोले कि अब वह चुनाव लड़ने अपने घर पहुंच गए हैं। अबकी बार उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें पैदल कर देगी। पहले और दूसरे चरण में सपा का शतक लग गया है। तीसरे और चौथे चरण में एक शतक और पूरा हो जाएगा। अंतिम चरण आते-आते सपा सत्ता में बहुमत प्राप्त कर लेगी। किसानों, नौजवानों और सिखों से खुद को जोड़ते हुए कहा कि अगर आजाद भारत में कहीं जलियावाला कांड हुआ तो वह लखीमपुर में हुआ। किसानों को कुचल दिया गया। मुख्यमंत्री कहते हैं कि गर्मी निकाल देंगे पर किसान और बेरोजगार नौजवान अबकी बार उनकी भाप निकाल देंगे। उन्होंने हाथ उठवा कर पूछा कि क्या ऐसा है या नहीं? तमाम समर्थकों ने हाथ उठाए। फिर कहा कि भाजपा वाले कहते थे किसान की आमदनी दोगुनी होगी, क्या किसी की आमदनी दोगुनी हुई। आमदनी दोगुनी होने का सपना दिखाया और उपज ही लुट गई। ये वही लोग हैं जो कहते थे कि गरीब और चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज से चलेगा पर क्या ऐसा हुआ। इसलिए सावधान हो जाएं। अपनी खेती बचाएं। वरना चुपके से ये कोई कानून फिर ला सकते हैं। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार डबल हो गया है। अखिलेश ने करीब 40 मिनट तक जनता को संबोधित किया।
डॉ. शैलेंद्र गंगवार और दिव्या गंगवार समेत कई नेता रहे मंचस्थ
सभा के मंच पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पीलीभीत के उम्मीदवार डॉ. शैलेंद्र गंगवार, बीसलपुर की उम्मीदवार दिव्या गंगवार समेत कई नेता मंच पर रहे। हेमराज वर्मा और आरती महेंद्र, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, सतनाम सिंह, डॉ. आजममीर खां, नसीम अहमद, नफीस अंसारी, संजय राय, कुलदीप सिंह भुल्लर, मखदूम खान की भागीदारी रही। मुख्य मंच का संचालन महासचिव युुसुफ कादरी ने किया। सामने बनाए गए मंच पर अमित पाठक संचालन कर रहे थे।
विज्ञापन

गोशालाएं बनवाईं पर पैसा भाजपा वाले खा गए
छुट्टा पशुओं की समस्या उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम ने गोशालाएं बनवाई तो उसका पूरा पैसा भाजपा वाले खा गए। मुख्यमंत्री अपना प्रिय जानवर नहीं पकड़ पा रहे हैं। इसलिए सपा ने तय किया है कि अगर किसी को सांड़ ने मारा है तो उसे पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने खुद को किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों और बंगाली समाज से जोड़ा। चुनावी घोषणा पत्र के वादे दोहराए।
पुरानी पेंशन दिलाने का किया वादा
अखिलेश यादव ने पुरानी पेंशन दिलाने, गन्ने का भुगतान 15 दिन में कराने, एमएसपी पर उपज की खरीद, बंगाली समाज की समस्याओं का समाधान कराने, टूरिज्म को बढ़ावा देने का वादा किया। कहा कि सपा ने आम आदमी को 300 यूनिट बिजली देने का जब से एलान किया है भाजपा की बिजली गुल है। ट्रांसफार्मर फुंक गया है। शिक्षामित्रों और बीएड तथा टीईटी पास लोगों के साथ फौज और पुलिस में नौकरी दिलाने का वादा किया। कहा कि सपा की सरकार आई तो 11 लाख खाली पद भरे जाएंगे।
..ये इशारा था किसकी ओर
अखिलेश यादव ने कहा कि अबकी बार तो भाजपा के लोग ही नहीं चाह रहे कि भाजपा सरकार बने। भीड़ में शामिल लोग पूछने लगे कि यह इशारा किसकी ओर है। पर इसका जवाब नहीं आया। लोग अपने-अपने हिसाब से अटकलें लगाते रहे।
भेष बदल कर घूम रहे गुजरात वाले
अखिलेश यादव ने कहा कि जहां चुनाव हो गए वहां के भाजपा नेता यहां आ गए हैं। हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड के नेता आए हैं। गुजरात वाले भेष बदल कर घूम रहे हैं। उनसे सावधान रहना। कहा कि भाजपा ने लखनऊ में उद्योगपतियों को बुलाया। इसमें रोजगार मुहैया कराने के लिए कारखाने खोलने की बात कही गई थी। बिजली बनाने के लिए नया कारखाना खोलना तो दूर मुख्यमंत्री बिजली कारखाने का नाम भी नहीं ले पाते हैं। मीडिया से कहा कि आप भी मुख्यमंत्री से बिजली कारखाने का नाम पूछ लेना।
सरकारी कंपनियां बिक जाएंगी तो कहां मिलेगा आरक्षण
डबल इंजन की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार ने हवाई जहाज बेच दिए। रेलवे स्टेशन की जमीन और पानी का जहाज भी बेच रहे हैं। सरकारी कंपनियां बिक जाएंगी तो आरक्षण का लाभ कहां से मिलेगा। बेरोजगारी बढ़ रही है। नौजवान परेशान हैं।
बाबा स्मार्ट फोन भी नहीं चला पाते
अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक तो हम यही जानते थे कि बाबा कंप्यूटर नहीं चला पाते हैं। लेकिन अभी उन्होंने एक तस्वीर लगाई थी स्मार्ट फोन की, जिसमें वे पूर्व की तरफ देख रहे हैं, जनता पश्चिम की ओर..। इससे ऐसा लगता है कि वह स्मार्ट फोन भी नहीं चला पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें