फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरखेड़ा थाने के दो किमी के दायरे में दो महिलाओं के कुंडल लूटे

विज्ञापन
बरखेड़ा कस्बे में कुंडल लूट की घटना के बाद सीसीटीवी चेक करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। पीलीभीत- बीसलपुर हाईवे पर बरखेड़ा क्षेत्र में बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे थाने के दो किमी दायरे में कुंडल लूट की दो घटनाओं से हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी अविनाश पांडेय ने घटना स्थलों का मुआयना कर पीड़ितों से जानकारी जुटाई। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए एएसपी के नेतृत्व में टीमें लगा दी हैं। पुलिस सीसीटीवी की मदद से लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पहली घटना बुधवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे बरखेड़ा स्थित नोविल शुगर फैक्टरी के सामने बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर हुई। क्षेत्र के ग्राम मचवाखेड़ा निवासी ममता देवी अपने पिता रंगीलाल के साथ साइकिल से बरखेड़ा आ रही थीं। इस दौरान चीनी मिल के सामने पीलीभीत की ओर से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर ममता के दोनों कुंडल लूट लिए।
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बीसलपुर की ओर भाग गए। पुलिस सतर्क होती उससे पहले ही बदमाशों ने 15 मिनट बाद ही बरखेड़ा कस्बे के निकट स्थित मंगलम बरात घर के पास दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। यहां न्यूरिया थाना क्षेत्र के कैम गांव निवासी लालाराम अपनी पत्नी चंद्रकली के साथ साइकिल से बरखेड़ा क्षेत्र से होकर पतरिया गांव की जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान बाइक सवार लुटेरों ने पीछे से टक्कर मारकर साइकिल को गिरा दिया। इसके बाद चंद्रकली के एक कान का कुंडल लूटकर भाग गए। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने ही थाना पुलिस के अलावा एसपी अविनाश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। दोनों घटनाओं की स्थिति को परखा और पीड़ितों से जानकारी जुटाई।
घटना के खुलासे के लिए एएसपी विक्रम दहिया के नेतृत्व में तीन टीमें लगाई गईं हैं। एसओजी भी थाने में डेरा डाले हुए है। उधर, दो पीड़ितों की ओर से बरखेड़ा थाने में दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि लुटेरों की तलाश जारी है। सीसीटीवी समेत अन्य माध्यमों से घटना के जल्द खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।


सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार लुटेरे

अफसरों के निर्देश पर नगर के मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। कैमरों में बाइक सवार दोनों लुटेरों की फुटेज कैद हुईं हैं। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। एसपी के निर्देश पर बरखेड़ा के आसपास थानों की पुलिस भी सतर्क हुई है।


कुंडल लूट के आरोपी हुए ट्रेस

बरखेड़ा क्षेत्र में थाने के दो किमी के दायरे में हुई कुंडल लूट की दो घटनाओं को अफसरों ने गंभीरता से लेकर टीम को खुलासे के लिए लगाया। इसके बाद पुलिस और एसओजी ने सीसीटीवी आदि की मदद से आरोपियों को दो घंटे में ट्रेस कर लिया। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दोनों आरोपी बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बेलाडांडी के बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है। जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

बरखेड़ा कस्बे में कुंडल लूट की घटना के बाद सीसीटीवी चेक करते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें