फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में बड़ा हादसा: शारदा नदी में डूबे दो किशोर, बचाने कूदे युवक की भी गई जान, तीन मौतों से मचा कोहराम

Sun, 18 Jan 2026 05:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में मौनी अमावस्या पर शारदा नदी के धनाराघाट पर बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने के दौरान दो किशोर डूब गए, जिन्हें बचाने के लिए कूदे युवक की भी मौत हो गई। गोताखोरों ने तीनों के शव नदी से निकाले।  
विज्ञापन
घटना के बाद शारदा नदी किनारे जुटी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में धनाराघाट पर शारदा नदी में नहाने गए गांव चंदिया हजार निवासी सुमित (14 वर्ष) और सौरभ (15 वर्ष) की नदी में डूबकर मौत हो गई। उन्हें डूबता देख बचाने के लिए नदी में कूदे युवक की भी जान चली गई। तीन मौतों से घाट पर कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने मृतकों के परिजनों को समझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन

धनाराघाट पर जुटे लोग - फोटो : संवाद
जानकारी के मुताबिक गांव चंदिया हजारा निवासी सुशांत का पुत्र सुमित गांव के ही सौरभ पुत्र निताई के साथ मौनी अमावस्या के अवसर पर रविवार की दोपहर शारदा नदी के धनाराघाट पर गया था। वहां दोनों किशोर नदी में नहाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों किशोर कुछ समय पहले कराए गए चेनेराइजेशन कार्य के समय खोदे गए गहरे गड्ढे में चले गए।

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में दबंगों ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति का सिर मुंडवाया, मूंछ काटी... चेहरे पर पोती कीचड़
विज्ञापन

गोताखोरों की मदद से निकाले गए शव 
गहराई अधिक होने से दोनों किशोर नदी में डूब गए। किशोरों को डूबता देख नदी तट पर मौजूद केशव प्रसाद ने नदी में छलांग लगा दी। वह किशोरों को तो नहीं बचा सका, खुद भी नदी में डूब गया। घटना से घाट पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों के शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें