फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूर्णागिरि मेले के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्णागिरि मेले को लेकर रेल प्रशासन की ओर से दो विशेष ट्रेनों का संचालन आज से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड के चंपावत में माता पूर्णागिरि में होली पर्व के बाद ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में पीलीभीत क्षेत्र के साथ ही दूरदराज क्षेत्रों से लोग पहुंचकर माता के दरबार पहुंचकर उनके दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। ऐसे में होली का पर्व निपटते ही रेल प्रशासन की ओर से दो विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसमें ट्रेन संख्या 05308 बरेली जंक्शन-टनकपुर के लिए चलाई जाएगी। इस ट्रेन का संचालन बरेली जंक्शन से दोपहर 01.50 बजे किया जाएगा।
यह ट्रेन 03.35 बजे पीलीभीत रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यहां से रवाना होने के बाद 05.40 बजे टनकपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 05307 टनकपुर से 07.35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11.05 बजे पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके साथ ही कासगंज से टनकपुर के लिए सीधी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन 05451 कासगंज से सुबह 04.35 बजे संचालित की जाएगी, जो बरेली जंक्शन से 07.20 बजे चलकर पीलीभीत 10.05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद टनकपुर 12.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 05452 टनकपुर-कासगंज टनकपुर से दोपहर 01.10 बजे रवाना होगी। इसके बाद पीलीभीत 02.48 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें