फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो गर्भवती महिलाओं को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। घर में घुसकर पड़ोसियों ने गर्भवती महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन



घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिकराना निवासी गुड़िया देवी ने बताया कि वह अपने घर पर थी। तभी पड़ोस का रहने वाला एक युवक गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो वे घर में घुस आया और पीड़िता को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इसके बाद उसके हाथ पर बांका मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। बचाने आई उसकी जेठानी सोमवती को भी घर से खींचकर पीटा।
विज्ञापन

शोर शराबा करने पर आस पड़ोस के लोगों ने बमुश्किल दोनों गर्भवती महिलाओं को बचाया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। घायल दोनों महिलाएं थाने पहुंचीं और पुलिस को तहरीर दी। एसओ विशेष कुमार ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें