बीसलपुर। पीलीभीत मार्ग पर गांव जसोली के पास बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को देररात ई-रिक्शा सवार महिला की झुमकी लूट ली। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरा अकबरगंज निवासी अंकिता गंगवार पत्नी वीरेंद्र गंगवार शुक्रवार को रात 8:20 बजे ई-रिक्शा से अपने गांव जा रहीं थी। गांव जसोली के पास बीसलपुर की ओर से आई एक काली बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रिक्शा सवार महिला के दाएं कान में पहनी सोने की झुमकी खींच ली। इससे महिला का कान फट गया था और खून बहने लगा। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचे बदमाश काफी दूर निकल चुके थे।
कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लूटी गई झुमकी आठ ग्राम वजन की थी। संवाद