फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी के 15 दिन बाद ससुराल आए दामाद समेत दो की मौत, गड्ढे में पड़े मिले दोनों के शव

Fri, 10 May 2024 10:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में शादी के बाद अपनी ससुराल आए युवक और उसके रिश्तेदार की हादसे में मौत हो गई। दोनों बाइक से घूमने निकले थे। उनकी बाइक पुलिया से टकराने के बाद गड्ढे में जा गिर गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।  
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतकों के परिजन व रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में दो युवकों की बाइक पुलिया से टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों के शव घटनास्थल पर पड़े मिले। दोनों रिश्तेदार थे। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


हरदोई के थाना बेहटा गोकुल के गांव सिरोमन नगर निवासी ईशू बाबू (24) की शादी बिलसंडा क्षेत्र के गांव नाद निवासी राजेश की बेटी खुशबू के साथ 25 अप्रैल को हुई थी। तीन दिन पूर्व ईशू अपनी पत्नी खुशबू को लेकर अपनी ससुराल आया हुआ था। थाना बरखेड़ा के गांव बकैनिया निवासी राहुल ( 24) भी राजेश के घर पर था। 

विज्ञापन

घूमने की कहकर निकले थे दोनों 
बृहस्पतिवार की शाम दोनों बाइक पर सवार होकर घर से घूमने को कहकर चले गए। देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात तक ढूंढने के बाद उनका कोई पता नहीं लग सका। शुक्रवार को भोर से ही परिजनों ने दोबारा उनकी तलाश शुरू कर दी। 

इसी बीच एक बच्चे ने जमुनिया गांव के पास खाई में बाइक पड़ी होने की सूचना ग्रामीणों की दी। मौके पर ईशू के ससुरालवाले भी पहुंच गए। बाइक के पास दोनों युवक अचेत अवस्था में पड़े थे। बताया जा रहा है कि बाइक पुलिया से टकराकर गड्ढे में गिरी, जिससे दोनों की मौत हो गई। रातभर उनके शव वहीं पड़े रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें