फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीलीभीत में बिजली गिरने से किशोर समेत दो की मौत, तीन घायल; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 26 Jun 2024 01:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में अचानक बदले मौसम के बाद मंगलवार सुबह से आसमान पर काले बादलों के बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे किसानों को तो राहत मिली, लेकिन बिजली गिरने से दो परिवारों पर दूख टूट पड़ा। 
विज्ञापन
Pilibhit News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में अचानक बदले मौसम के बाद मंगलवार सुबह से आसमान पर काले बादलों के बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे किसानों को तो राहत मिली, लेकिन बिजली गिरने से दो परिवारों पर दूख टूट पड़ा। 

विज्ञापन


बिजली गिरने एक घटना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव खजुराह में हुई। यहां गांव के युवकों के साथ फसल देखने खेत पर गया किशोर अर्जुन (17) पुत्र खूबचंद की बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि इसी गांव के तीन अन्य युवक भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए। आबादी के निकट हुई घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। 

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर एसडीएम देवेन्द्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति को परखा। वहीं दूसरी घटना पूरनपुर के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव मटहैना कालोनी नंबर में हुई। गांव के रहने वाले सरवन (50) पर अन्य मजदूरों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। अचानक बिजली गिरने से मजदूर की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें