फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नोडल शिक्षकों को सौंपी गई जागरूकता अभियान की कमान

विज्ञापन
बीसलपुर के बीआरसी भवन पर आयोजित बैठक में मौजूद ​शिक्षक।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। एक जुलाई से शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण माह में समाज को जागरूक करने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक निभाएंगे। नोडल अध्यापकों को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मंगलवार को बीआरसी बरखेड़ा पर हुई नोडल अध्यापकों की बैठक में सीएचसी से आए चिकित्सक ने अध्यापकों को दिमागी बुखार, बैक्टीरिया जनित रोग, प्रदूषित जल से होने वाले रोग तथा उनकी रोकथाम के बारे में जागरूक करते हुए बचाव संबंधी जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि शुद्ध जल का उपयोग किया जाए। हो सके तो पानी को उबालकर प्रयोग में लाएं। अपने आसपास समुचित साफ-सफाई रखें और नियमित साबुन से हाथ धोएं। दिमागी अथवा कोई भी बुखार जानलेवा हो सकता है, अगर बुखार के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक के पास जाएं।
विज्ञापन

एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) विनय पांडेय ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए समाज के लोगों का जागरूक होना जरूरी है। इसके लिए विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए। एआरपी मो. असलम ने पर्यावरण और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया।

अभियान की सफलता के लिए प्रधानाध्यापकों से मांगा सहयोग
बीसलपुर। बीआरसी भवन में मंगलवार को आयोजित प्रधानाध्यापकों की बैठक में एक से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सहयोग करने के लिए कहा गया। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आए ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी गोकरनलाल मौर्य, स्वास्थ्य केंद्र से आए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रभारी तैय्यब हुसैन ने भाग लिया। अध्यक्षता खंड शिक्षाधिकारी हर्षित शर्मा और संचालन एआरपी मुईन अहमद खां ने किया। संवाद
-


संचारी रोगों से बचाव के लिए एसडीएम ने ली बैठक

बिलसंडा। उपजिलाधिकारी एवं कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी ऋषिकांत राजवंशी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सफाईकर्मियों की ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि एक जुलाई से मोहल्लों को चिह्नित कर उनमें एंटी लार्वा दवाइयों का छिड़काव करने के साथ लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. मनीष शर्मा, राजेश मिश्रा, विनोद कुमार, समेत सभी सफाई कर्मी मौजूद रहे। संवाद

बीसलपुर के बीआरसी भवन पर आयोजित बैठक में मौजूद शिक्षक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें