स्मार्ट फोन पाकर खिल उठे जेएमबी कॉलेज की छात्राओं के चेहरे। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के मौके पर लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए। इसमें जिले के दो सौ विद्यार्थियों को स्मार्टफोन मिले। स्मार्टफोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
जिले से 19 हजार विद्यार्थियों को इसमें चयन हुआ है। शुक्रवार को जेएमबी, पॉलीटेक्निक कॉलेज, आईटीआई, पुष्प कॉलेज से 50-50 विद्यार्थियों को समारोह के लिए लखनऊ भेेेजा गया था। शनिवार को उनको स्मार्टफोन मिले। अब बाकी विद्यार्थियों के लिए 27 दिसंबर को गैजेट जिले पहुंच जाएंगे। 29 दिसंबर को उपाधि कॉलेज में वितरण कराया जाएगा।