फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेला देखने गईं दो लड़कियां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव मझिगवां से लापता हुए तीन बच्चों की गुत्थी अभी सुलझ नहीं सकी है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो लड़कियां लापता हो गईं हैं। इसमें एक लड़की उत्तराखंड की है। दोनों लड़कियां मेला गईं थीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मझिगवां से 15 जून को तीन बच्चे लापता हो गए थे। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू की थी कि एक गांव से दो लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आ गया।
ग्रामीण ने बताया कि गांव में ही रहने वाली उनकी 21 वर्षीय पोती और 15 वर्षीय नातिन 21 जून को शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव बामियाना में मेला देखने गईं थीं। इसके बाद से दोनों लापता हो गईं। शाम तक जब दोनों वापस नहीं लौटीं तो घरवालों को चिंता हुई। घरवालों ने सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

दोनों के मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। ग्रामीण ने बताया कि उनकी नातिन उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के कस्बा खटीमा की रहने वाली है। दो लड़कियों के एक साथ गायब हो जाने से घरवाले भी परेशान हैं। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें