फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दीपावली में दो दिन शेष, अस्थाई पटाखा बाजार की प्रक्रिया सुस्त

Fri, 17 Oct 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दीपावली में अब दो दिन ही शेष हैं, लेकिन अस्थायी पटाखा बाजार को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अभी अधर में हैं। बाजार कहां सजेगा, इसे लेकर विभाग निर्णय नहीं ले सका है। अस्थायी लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी है। इससे पटाखा विक्रेताओं में बेचैनी है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर हर साल जिले की तहसील और बड़े कस्बों में पटाखा का अस्थायी बाजार सजता है। इसको लेकर प्रशासनिक अनुमति दी जाती है। करीब तीन दिन तक सजने वाले बाजार को लेकर विक्रेता उत्सुक रहते थे। शहर में भी हर साल रामलीला मैदान में पटाखा बाजार लगती है। तीन दिन तक चलने वाली इस बाजार को समय से ही सजाने की कवायद शुरू हो जाती है। दमकल विभाग भी निर्देश जारी करता है, लेकिन इस बार दीपावली के दो दिन शेष बचे होने के बाद भी अस्थायी बाजार को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। जिम्मेदार स्थान भी तय नहीं कर सके हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि सदर तहसील में शुक्रवार को लॉटरी पड़ी है। लॉटरी खुलने के बाद बाजार के स्थल को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद विभाग की ओर से पटाखा विक्रेताओं को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। वहीं, पटाखा व्यवसायियों का कहना है कि निर्णय में देरी के कारण उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें