बरखेड़ा। गांव ईंटारोड़ा में बुजुर्ग की मौत की सूचना के बाद से सक्रिय हुए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को भी गांव में शिविर लगाया। स्वास्थ्य कर्मियों ने 63 मरीजों के खून की जांच की और दवा वितरित की गई। चार मरीजों को सीएचसी बरखेड़ा में भर्ती किया गया है।
बरखेड़ा सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने ग्राम सचिवालय में शिविर लगाया। घर-घर सर्वे और स्क्रीनिंग की गई। मरीजों को शिविर में लाकर परामर्श और खून की जांच की गई। दवाइयां वितरित की गईं। गंभीर बीमार मिली रामबेटी, शिखा, पूनम व रजनीश को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां आरक्षित डेंगू वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी व सीएचसी के प्रभारी डॉ. लोकेश गंगवार मौजूद रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि जांच में किसी भी मरीज में डेंगू के लक्षण नहीं मिले हैं। वायरल बुखार के मरीजों की लगातार जांच की जा रही है।