फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूटर की शर्मनाक करतूत: नौ साल की छात्रा से कई बार की छेड़खानी, पीड़िता ने मां को बताई आपबीती

Tue, 20 May 2025 06:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पूरनपुर क्षेत्र में नौ साल की छात्रा से ट्यूटर कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। उसकी हरकतों से सहमी बच्ची ने ट्यूशन जाने से इनकार कर दिया। मां ने पूछा तो बच्ची ने पूरा मामला बताया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने घर आने वाली नौ साल की बच्ची से कई बार छेड़खानी की। विरोध पर उसकी पिटाई भी की गई। घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इससे सहमी छात्रा ने ट्यूशन जाने से इनकार कर दिया। उसकी मां ने वजह पूछी तो उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


घटना पूरनपुर क्षेत्र की है। यहां के एक मदरसे में पढ़ने वाली नौ साल की बच्ची मोहल्ले के ही शाहरूख के घर चार महीने से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। पीड़ित बच्ची ने बताया कि टीचर ने उससे कई बार छेड़खानी की। विरोध पर उसकी पिटाई की। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। छेड़खानी की घटना से सहमी बच्ची ने सोमवार को ट्यूशन जाने से इनकार कर दिया। 

पीड़ित बच्ची के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि घटना की जानकारी उसकी पुत्री ने अपनी मां को दी। उनका कहना है कि शिक्षक के पास अन्य कई बच्चियां भी ट्यूशन पढ़ती है। उन बच्चियों को भी खतरा है। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की ओर से शिक्षक शाहरूख के खिलाफ छेड़खानी, पास्को के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी शिक्षक की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें