फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर वृद्ध की मौत

Sat, 25 Jul 2015 11:27 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
आसाम हाइवे पर ट्रक से कुचलकर ढाबा संचालक के वृद्ध पिता की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आसाम हाइवे पर एक अन्य स्थान पर ट्रक, कार की भिड़ंत में कार में सवार बालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी मोहन मंडल अपनी पत्नी माया देवी और बच्चों के साथ कई साल पहले नगर से सटे गांव नारायनपुर में आकर बस गए थे। उसके पुत्र अलग-अलग स्थानों पर ढाबा चलाते हैं। मोहन के पुत्र राकेश ने बताया शुक्रवार रात ढाबा बंद कर वह मां के साथ घर चला गया जबकि उसके पिता ढाबे पर रुक गए। रात करीब 11.30 बजे उसके पिता कुत्ते को खाना डालने का उठे इस दौरान खुटार की ओर से आए ट्रक ने उन्हें और पालतू कुत्ते दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने राकेश की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मोहन मंडल के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
उधर, शनिवार को दोपहर गांव खमरिया के समीप एक ढाबा के पास कार-ट्रक की भिड़ंत में कार सवार नगर के मोहल्ला गनेशगंज निवासी 35 वर्षीय शमशेर खां, उनका छह वर्षीय पुत्र गुलमदार, 35 वर्षीय पीयूष और मोहल्ला रजागंज निवासी 60 वर्षीय ईट भट्टा स्वामी फिरासतुल्ला खां घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। कार सवार गोवा जा रहे थे जबकि फिरासतुल्ला खां बरेली जाने को कार पर सवार हुए थे।
विज्ञापन


सर्पदंश से वृद्ध की मौत
अमरिया। खेत पर धान देखने गए वृद्ध को सांप ने डंस लिया। इलाज के दौरान तीसरे दिन उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के गांव बरादुनवा निवासी 55 वर्षीय जकाउद्दीन बृहस्पतिवार को खेत पर धान की फसल देखने गए थे। खेत की मेड़ों पर घूमते समय उन्हें सांप ने डंस लिया। उनका पहले गांव में ही इलाज कराया गया। शनिवार को हालत बिगड़ने पर घर वाले बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें