फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में शान से लहराया तिरंगा

Tue, 16 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
आजादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया 70वां स्वतंत्रता दिवस 
विज्ञापन

स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरियां भी निकालीं 
 जिले भर में सोमवार को आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, अर्द्धसरकारी, गैरसरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। स्कूल, कॉलेजों की ओर से प्रभात फेरियां निकाली गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। 
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम मासूम अली ने ध्वजारोहण किया। गांधी सभागार में शिक्षाविद् डॉ. प्रणव शास्त्री, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आरपी यादव को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए फोटो जर्नलिस्ट बिलाल रजा समेत कई ग्राम प्रधानों और सचिवों को भी सम्मानित किया गया। एडीएम अजयकांत सैनी, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा, चेयरमैन प्रभात जायसवाल आदि मौजूद रहे। विकास भवन में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने ध्वज फहराया। वाटर वर्क्स से गांधी स्टेडियम तक डीएम की अगुवाई में रूट मार्च किया गया। इसमें महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समापन पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पुलिस लाइन में एसपी मुनिराज ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर एएसपी विकास वैद्य, सीओ निर्मल बिष्ट, सीओ जगतराम जोशी, सीओ राजेश्वर सिंह, सीओ वीपी सिंह, एफएसओ ब्रहमानंद दुबे आदि मौजूद रहे। नगरपालिका परिषद कार्यालय में अध्यक्ष प्रभात जायसवाल, डीआईओएस कार्यालय में डीआईओएस जेके वर्मा, बेसिक शिक्षा कार्यालय में बीएसए जयप्रताप सिंह, रेलवे स्टेशन पर मोहम्मद इजराइल, जीआरपी थाने पर एसओ चेतराम वर्मा, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने झंडा फहराया।
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेजों में भी रही धूम
स्प्रिंगडेल कॉलेज में निदेशक सरोज जगोता ने ध्वजारोहण किया। मार्च पास्ट निकाला गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता, प्रिया आनंद आदि ने विचार रखे। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में संरक्षक राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने झंडा फहराया। बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा व प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने छाबड़ा ने पर्व के बारे में बताया। गोस्वामी मॉम्स प्राइड में प्रधानाचार्य सोनिया गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रमों के साथ क्विज प्रतियागिता भी हुई। यहां निशांत गोस्वामी, इरफान अंसारी, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे। ज्ञान प्रशांत मेमोरियल बालिका इंटर कॉलेज व हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में प्रबंधक कांता शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य प्रतिमा चौहान, आरके सहगल आदि मौजूद रहे। लायंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में उपाध्यक्ष डॉ. महेशचंद्र अग्रवाल ने झंडा फहराया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भाषण प्रतियोगिता भी हुई। सह सचिव नीता मोदी, प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल समेत शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। लार्ड कृष्णा स्कूल में संस्थापक सीमा दीक्षित ने झंडा फहराया। प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित, सनी दीक्षित आदि ने विचार रखे। सेंट एलायसियस कॉलेज में प्रधानाचार्य पॉयस मेनेेजिज ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं भी हुई। उपाधि महाविद्यालय में प्राचार्य डा. विनय कुमार गुप्ता, रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आरसी वाजेपई ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने पौधरोपण किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मॉडल स्कूल बरहा और कैंच में भी झंडारोहण के साथ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वैभव जैसवार के निर्देशन में बच्चों ने पिरामिड भी बनाए। इसके अलावा गुरु हरगोविंद गर्ल्स हाईस्कूल में प्रबंधक बलवीर सिंह, गुरुपाल सिंह, मोहम्मद शमशुल हसन खां पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य कैसरजहां, अंगूरीदेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अर्चना खंडेलवाल, चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधक अरविंद गुप्ता, एसएन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मोहम्मद तालिब हुसैन, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ब्रहमशंकर गंगवार, चौधरी निहाल सिंह महाविद्यालय ऐमी में अध्यक्ष जगवीर सिंह, आर्य कन्या कॉलेज में प्रधानाचार्य किरन सक्सेना, रोजी फ्लावर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद, सेंट अली जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य गुलाम अली, बृजवासी उच्चर माध्यमिक विद्यालय में अध्यक्ष रेशू अग्रवाल, हाफिज रहमत खां विधि महाविद्यालय में प्राचार्य मोहम्मद राशिद मलिक, ब्राइट फ्यूचर डिग्री कॉलेज गजरौला में चेयरमैन मोहम्मद आरिफ, धीरेंद्रप्रताप मेमोरियल शिक्षा निकेतन में सौरभ गंगवार, जेएमबी इंस्टीट्यूट में संस्थापक जगदीश बाबू गुप्ता, दिव्यज्ञान सिंधु इंटर कॉलेज में अध्यक्ष भोलेनाथ वर्मा, मदरसा फैजाने गरीब नवाज, मदरसा अब्दुल्लाह जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक मोहम्मद सईदुल्ला, यूनिवर्सल जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक मुशाफिक अली खां, मदरसा जमाए अनवर में सूफी अहमद मियां ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा प्राथनमिक विद्यालय टाहपौटा, मैदना, रामनगर खरोसा, न्यूरिया नंबर एक व दो पर भी ध्वजारोहण हुआ। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।   

संस्थानों पर भी शान से लहराया तिरंगा
मैकूलाल वीरेंद्रनाथ हॉस्पिटल में डॉ. डीएन मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। यहां डॉ. वाईएन मिश्रा, डॉ. दिव्या मिश्रा, डॉ. रमा मिश्रा आदि मौजूद रहे। जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यालय पर अध्यक्ष असलम अंसारी, सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, मंडी समिति में विजयपाल सिंह, कोऑपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन कार्यालय पर अध्यक्ष सौरभ गंगवार, अंजनेय फाउंडेशन कार्यालय पर संस्थापक अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा झंडारोहण किया गया। यहां जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे। जिला विज्ञान क्लब, डीएनए क्लब व समाधान विकास समिति कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कार्यालय में शाखामंत्री प्रेमपाल शर्मा ने ध्जवारोहण किया। इस मौके पर मुन्नालाल, अमित कुमार समेत तमाम पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अस्पतालों में फल, स्कूलों में बांटी पाठ्य सामग्री
जिला अस्पताल में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर तमाम सभासद मौजूद रहे। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को पाठय सामग्री बांटी गई।

क्रास कंट्री रेस में सुमित ने बाजी मारी
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नकटादाना चौराहे से  गांधी स्टेडियम तक हुई क्रास कंट्री रेस में युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। रेस को एडीएम अजयकांत सैनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरुष ओपन वर्ग में सुमित सिंह, सोनपाल, अमित कुमार, सीनियर बाभलिका वर्ग में पूजा, कविता शर्मा, शशिप्रभा, जूनियर बालक वर्ग में अनिल, रोहित, प्रदीप गंगवार ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। 
विज्ञापन


मंत्री हेमराज ने दिव्यांगों को बांटे उपकरण
खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने सर्वजन कल्याण सेवा संस्था नवदिया शरीफ गंज पर कृत्रिम अंग/उपकरण सहायता योजना के तहत दिव्यांगों को उपकरणों को वितरण किया गया। जिसमें 28 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, सात को व्हीलचेयर, दस को वैशाखी, दस को छड़ी व 23 दिव्यांगों को हेयरिंग ऐड दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें