सामूहिक अवकाश लेकर जताया विरोध
पंचायत राज विभाग को विकास विभाग से अलग करने की मांग को लेकर पंचायत राज सेवा परिषद के अधिकारी कर्मचारियों ने अवकाश लेकर धरना दिया। इस दौरान पहली अगस्त को जारी शासनादेश की प्रतियां भी फूंकी।
पंचायती राज सेवा परिषद के तत्वावधान में पंचायत राज विभाग के अधिकारी कर्मचारी मंगलवार को नेहरू पार्क पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा ने कहा कि पहली अगस्त को शासनादेश को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा, इसलिए जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक संघर्ष किया जाएगा। महामंत्री संजय प्रकाश ने कहा कि सरकार पंचायतीराज विभाग को एक निकाय के रूप में मान रही है जो गलत है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल ने कहा कि विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी पंचायत विभाग में चोरों की तरह घुसकर लूट खसोट कर रहे हैं। संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष हशमुददीन खां ने भी सेवा परिषद की मांगों को जायजा ठहराते हुए शासनादेश निरस्त करने की मांग की। एडीओ रूपलाल ने कहा बुधवार को भी सभी अधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहकर धरना देेंगे। धरना के अंत में शासनादेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। कार्यक्रम में पवन शुक्ला, कौशलेंद्र सिंह भदौरिया, वली मोहम्मद, अजय कुमार, देवदत्त, चमन शर्मा, सीमा बेगम, गायत्री, हरद्वारीलाल, माजिद अली, अमित, हरपाल सहित कई लोग थे।
आज होगा जनप्रतिनिधियों का घेराव
उप्र पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारी बुधवार को नेहरू पार्क में धरना देने के साथ ही राज्यमंत्रियों एवं विधायकों का घेराव करेंगे। जिलाध्यक्ष धर्मपाल ने बताया सुबह पूरनपुर विधायक पीतमराम के आवास पर, दोपहर को राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का नेहरू पार्क पहुंचने पर और शाम को लॉ कॉलेज में राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद का घेराव किया जाना है।