फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रांसफाॅर्मर फूंका, आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अलग-अलग इलाकों में हुए फॉल्ट से उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
विज्ञापन

पीलीभीत। तिरुपति गोल्डन सिटी में ट्रांसफॉर्मर में तेज धमाके के साथ आई आवाज के बाद वहां तकनीकी समस्या आ गई। इससे करीब 500 उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब एक घंटे से अधिक बाधित रही। इसके अलावा भी अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे तिरुपति गोल्डन सिटी में रखे ट्रांसफाॅर्मर में तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। इसके बाद वहां की आपूर्ति बंद हो गई। सूचना के बाद पहुंची टीम ने एक घंटे बाद वहां की आपूर्ति को सुचारू किया। इसके बाद भी कटौती का सिलसिला जारी रहा। रामबिहार कॉलोनी में भी बृहस्पतिवार-शुक्रवार की तीन बजे आपूर्ति प्रभावित हो गई, जो सुबह सात बजे तक नहीं आ सकी। स्टेशन रोड पर लक्ष्मी टॉकीज के सामने की गली में रात के समय आपूर्ति प्रभावित रही। बल्लभ नगर कॉलोनी में आधी रात से बिजली आपूर्ति सुबह सात बजे तक प्रभावित रही। केजीएन टू में आपूर्ति प्रभावित रही। इस तरह अन्य कॉलोनियों में भी कटौती रही। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि कुछ दिक्कतें आई थीं, जिसे ठीक करा दिया गया। कहीं कोई बड़ा फॉल्ट नहीं रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें