पीलीभीत। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को सदर, पूरनपुर, बीसलपुर और अमरिया एसडीएम के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इसके अलावा दो तहसीलदारों और चार नायब तहसीलदारों के भी कार्यक्षेत्र में बदल दिए।
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि एसडीएम सौरभ दुबे को बीसलपुर से अमरिया, एसडीएम रामदास अमरिया से कलीनगर, एसडीएम हरिओम शर्मा को कलीनगर से पूरनपुर, एसडीएम चंद्रभानु सिंह को पूरनपुर से बीसलपुर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी को बीसलपुर से पूरनपुर, तहसीलदार आशुतोष कुमार को पूरनपुर से बीसलपुर, नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम को बीसलपुर से सदर, नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार को सदर से पूरनपुर, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह को पूरनपुर से अमरिया और नायब तहसीलदार शेर बहादुर को अमरिया से बीसलपुर भेजा गया है। इन सबको कार्यभार ग्रहण करने निर्देश दिए गए हैं। संवाद