फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 18 केंद्रों पर 4116 प्रगणक और 688 सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
जनगणना प्र​शिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारी। स्रोत सूचना - फोटो : Archive
विज्ञापन
पीलीभीत। जनगणना- 2027 में जनगणना की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजर का 18 केंद्रों पर प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सदर तहसील में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 30 अप्रैल तक 4116 प्रगणक और 688 सुपरवाइजर का प्रशिक्षण कराया जाना है। सात मई से स्वगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

इस बार डिजिटल जनगणना हो रही है। प्रगणक घर-घर जाकर एप के जरिए जनगणना करेंगे। पहले चरण में मकानों को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके अलावा यह पहली बार है, जब स्वगणना का विकल्प भी लोगों को मिला है। एप के माध्यम से खुद ही स्व गणना की जा सकेगी। बाद में प्रगणक घर आकर इसका सत्यापन करेंगे। जनगणना को लेकर मंगलवार से प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रगणकों और सुपरवाइजर को तीन- तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

40 से 50 प्रगणक/ सुपरवाइजर के बने 102 बैच, तहसीलवार 18 केंद्र
जिले में 18 केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रगणक और सुपरवाइजर मिलाकर 4804 कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए 102 बैच बनाए गए है। 15 से 30 अप्रैल तक प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्र तहसीलवार बनाए गए हैं। सदर तहसील क्षेत्र में पांच प्रशिक्षण केंद्र पर 27 बैच का प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसी तरह बीसलपुर- कलीनगर में तीन- तीन, अमरिया में एक और पूरनपुर में छह केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक बैच को तीन दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। एडीएम, सीडीओ, सिटी मजिस्ट्रेट और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन

आंकड़ों में जनगणना कार्मिक और अन्य
15 कुल चार्ज (केंद्र) बनाए गए हैं जिले में
05 तहसीलों को ग्रामीण क्षेत्र का चार्ज बनाया
10 नगर निकायों को शहरी क्षेत्र का चार्ज बनाया
72 फील्ड ट्रेनर लगे, जो प्रगणकों/ सुपरवाइजर को प्रशिक्षित करेंगे ।
4116 प्रगणक लगाए गए हैं।
688 सुपरवाइजर लगाए गए जनगणना में।


हिंदी, अंग्रेजी समेत 14 भाषाओं का विकल्प, लगेंगे 15 से 20 मिनट
यह पहली बार है, जब जनगणना में स्वगणना का विकल्प दिया गया है। स्वगणना सात मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेगी। इसमें लोग जनगणना अधिकारी के आने से पहले ही अपना घरेलू विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। स्वगणना पोर्टल में हिंदी, अंग्रेजी समेत 14 क्षेत्रीय भाषाओं में विवरण भरने का विकल्प रहेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीनस्थ कार्यरत समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को 07 मई से 21 मई के मध्य अपनी स्व-गणना पूर्ण करना अनिवार्य है। स्व-जनगणना के लिए आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in का उपयोग कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें