फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जरी-जरदोजी का मिलेगा प्रशिक्षण महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Fri, 09 Oct 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
दरक्शा बी ​मलिक। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरी-जरदोजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए पंचायत घरों में महिलाओं के बैच बनाए जाएंगे। प्रत्येक बैच में 25 महिलाओं को शामिल कर उन्हें 15 दिन तक जरी-जरदोजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं घर बैठे इस काम को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकेंगी।
विज्ञापन

महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। ऐसे में अब जरी-जरदोजी के काम में महिलाओं को विभिन्न प्रकार की कढ़ाई और डिजाइन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं कपड़ों पर जरी-जरदोजी का काम कर बाजार में अपने उत्पाद बेच सकेंगी। इससे वह सशक्त बनने के साथ ही आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी। इसको लेकर विभागीय अफसरों की ओर से कवायद भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

खादी ग्रामोद्योग के अधिकारी आमेघ सिंह ने बताया कि महिलाओं का बैच लगाकर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दरक्शा बी मलिक।- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें