फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगढ़ और मैलानी के बीच 27 को होगा सीआरएस निरीक्षण

विज्ञापन
मैलानी रेलखंड पर शाहगढ़ रेलवे स्टेशन फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। लखनऊ रूट पर मैलानी रेलखंड के बीच एक जून 2018 में आमान परिवर्तन का काम शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था ने मैलानी और शाहगढ़ के बीच ब्रॉडगेज का काम पूरा करने के बाद सीआरएस निरीक्षण के लिए प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पर सहमति देते हुए 27 और 28 दिसंबर को सीआरएस आमान परिवर्तन के काम की गुणवत्ता को परखेंगे। निरीक्षण में सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मैलानी रेलखंड पर मई 2018 में मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन बंद हुआ था। मेगा ब्लॉक लेकर एक जून 2018 में रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की ओर से आमान परिवर्तन का काम शुरू किया गया था। 68 किलोमीटर लंबे रूट पर पीलीभीत से शाहगढ़ के बीच पीटीआर का जंगल होने के कारण काम शुरू नहीं हो सका था। बाद में कार्यदायी संस्था ने शाहगढ़ और मैलानी के बीच 46 किलोमीटर में ब्रॉडगेज की पटरियों को डालने का काम शुरू कर दिया था। इसके बाद काम आमान परिवर्तन का काम मैलानी शाहगढ़ के बीच पूरा हो चुका है।
कार्यदायी संस्था की ओर से कई माह पहले सीआरएस निरीक्षण को लेकर प्रस्ताव भी भेज दिया गया था। इससे अब निरीक्षण को लेकर अनुमति मिल गई है। सीआरएस 27 दिसंबर और 28 दिसंबर को दो दिन में इस 48 किलोमीटर लंबे रेलखंड का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था के असिस्टेंट मैनेजर संजय सिंह ने बताया कि निरीक्षण को लेकर तिथि मिल चुकी है। तैयारियां पूरी हो गईं है। दो दिन में निरीक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी और शाहगढ़ के बीच 27 और 28 दिसंबर को सीआरएस निरीक्षण होगा। हालांकि अभी कार्यक्रम नहीं आया है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें