फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 जून से फिर दौड़ेंगी अनारक्षित ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने पर बायां पीलीभीत बरेली-टनकपरु के बीच बंद की गईं अनारक्षित दो जोड़ी ट्रेनें 29 जून से फिर दौड़ने लगेंगी। इन ट्रेनों के संचालन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जल्द ही समय सारणी घोषित की जा सकती है।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेलवे मंडल ने दूसरी लहर में कोरोना का प्रकोप बढ़ने पर टनकपुर-पीलीभीत और बरेली-पीलीभीत के बीच चलने वाली एक-एक जोड़ी अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इससे लोकल स्टेशन का सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। अब कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया है। एक जून से बाजार भी खुल गए। बायां पीलीभीत बरेली-टनकपुर रूट पर अनारक्षित ट्रेनों का संचालन शुरू कराने के लिए इज्जतनगर मंडल की ओर से रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव पर विचार करने के बाद रेलवे बोर्ड ने टनकपुर-पीलीभीत के बीच एक जोड़ी और बरेली-पीलीभीत के बीच एक जोड़ी अनारक्षित ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इन ट्रेनों का संचालन 29 जून से होगा। शीघ्र ही समय सारिणी जारी की जाएगी। पीआरओ राजेेंद्र सिंह ने बताया कि दो जोड़ी ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी हो गई है। जल्द ही समय सारिणी की घोषणा की जाएगी। इसके बाद 29 जून से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें