बीसलपुर। कटना नदी के मिघोना रेलवे पुल के नीचे जलस्तर कम हो जाने से शुक्रवार से बीसलपुर और निगोही के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। इससे यात्रियों ने काफी राहत महसूस की।
कटना नदी के मिघोना रेलवे पुल के नीचे चार दिन पूर्व बाढ़ का काफी पानी आ गया था। यह पानी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया था। रेलवे के अधिकारियों ने खतरा महसूस करते हुए बीसलपुर और निगोही के बीच ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया था।
अब चूंकि पुल के नीचे पानी कम हो गया है, ऐेसे में शुक्रवार से बीसलपुर और निगोही के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है, जिससे यात्रियों ने राहत महसूस की है। बीसलपुर और निगोही के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू होने की पुष्टि स्टेशन मास्टर सतीश गंगवार ने की है।