फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ को नहर में नहाता देख सैलानी हुए गदगद

विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान नहर में नहाता दिखा बाघ। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व आने वाले सैलानियों को इन दिनों बाघ के खूब दीदार हो रहे हैं। जंगल भ्रमण के दौरान नहरों और ग्रासलैंड क्षेत्र में अक्सर बाघ चहलकदमी करते मिल रहा है, लेकिन सोमवार को बाघ का एक खूबसूरत नजारा देख सैलानी गदगद हो गए। दरअसल गर्मी के चलते प्यास बुझाने को नहर क्षेत्र में आया एक बाघ पानी के अंदर जाकर नहाने लगा। इस दौरान सफारी पर सवार सैलानियों का दल वहां से गुजरा। बाघ की खूबसूरत तस्वीर को सैलानियों ने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन

नए पर्यटन सत्र की शुरूआत 15 नवंबर से हुई थी। इसके बाद से जनपद के अलावा दूरदराज क्षेत्रों से सैलानियों की आने का सिलसिला शुरू हो गया। चूका बीच में बनी खूबसूरत हटें और जंगल का अद्भुत नजारा सैलानियों को काफी पसंद आ रहा है। शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए दिल्ली, मुंबई के सैलानी चूका बीच की हटों में ठहर रहे हैं। सुबह और शाम की शिफ्ट में जंगल की सैर कर वन्यजीवों के दीदार सैलानियों को खूब पसंद आता है। वहीं बाघ के यदाकदा दीदार भी हो जाते हैं। हालांकि गर्मी की शुरूआत होने के बाद से ही जंगल क्षेत्रों में बाघ अधिक देखे जा रहे हैं। ग्रासलैंड क्षेत्र के अलावा नहर क्षेत्र में भी बाघ के दीदार सैलानियों को हो रहे हैं। सोमवार को बाघ का अद्भुत नजारा देख सैलानी काफी खुश हुए। बात जंगल क्षेत्र की है। जहां बाहर से आए सैलानी जंगल सफारी का आनंद ले रहे थे। इस दौरान नहर क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक पानी में बाघ की मौजूदगी देख वाहन की गति को धीमा किया। बाघ को पानी में डुबकी लगाते देख सैलानी काफी उत्साहित हुए। सैलानियों ने इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद किया है।
मोटरबोट की सफारी से ही भी रहे बाघ के दीदार
पर्यटन सत्र के दौरान चूका बीच के दीदार और जंगल सफारी ही सैलानियों के लिए खास है लेकिन पिछले दिनों शारदा डैम क्षेत्र में सैलानियों की सुविधा के लिए मोटरबोट का संचालन भी शुरू किया गया है। इससे चूका बीच पहुंचने वाले सैलानी मोटर बोट से शारदा डैम की सैर कर मिनी गोवा का आनंद महसूस कर रहे हैं। वहीं मोटरबोट से घूमते समय डैम के किनारे घूम रहे बाघ के भी दीदार हो रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यटन सत्र के दौरान सैलानियों की सुविधा का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को वन्यजीवों के दीदार हो रहे हैं। यदाकदा बाघ भी देखने को मिल रहा है। - वजीर हसन, रेंजर महोफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें