जंगल सफारी का आनंद लेते सैलानी। स्रोत - सैलानी
कलीनगर। गर्मी की तपन से जहां आमजन परेशान हैं, वहीं वन और वन्यजीवों को देखने के शौकीन सैलानियों को उत्साह में कोई कमी नहीं आ रही है। मुस्तफाबाद और चूका बीच सैलानियों की आमद से गुलजार हैं। तीन दिन से रोजाना सैलानियों की संख्या चार सौ के पार पहुंच रही है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का पर्यटन सत्र 15 जून को बंद हो रहा है। ऐसे में सैलानियों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है। सफारी का समय सुबह छह से नौ और शाम तीन से छह बजे तक है। दूसरी शिफ्ट में गर्मी का काफी अहसास हो रहा है, बावजूद इसके काफी संख्या में सैलानी घूमने पहुंच रहे हैं। दोनों ही शिफ्ट में अधिकतर सफारी वाहन बुक हैं।
रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि सैलानियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, कोशिश की जा रही है कि किसी भी सैलानी को दिक्कत न आए।