फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, बजट में पीटीआर की उपलब्धि का जिक्र

Thu, 20 Feb 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रदेश सरकार के बजट में पर्यटन का भी विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में प्रावधान होने से पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन को भी रफ्तार मिलेगी। सुविधाओं का विकास होगा। बजट में पूर्व में पीलीभीत टाइगर रिजर्व को मिले अवार्ड का जिक्र भी किया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से जिले की पहचान देश ही नहीं विदेशों तक है। पर्यटन सत्र में कई विदेशी सैलानी बाघों का दीदार करने पहुंचते हैं। यहां के प्राकृतिक नजारे लोगों को आकर्षित करते हैं। पीटीआर जिले के पर्यटन का केंद्र है।
प्रदेश सरकार के बजट में भले ही पीटीआर के ईको टूरिज्म को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई मगर, पर्यटन स्थलों के विकास के मद में धनराशि आवंटित की गई है। इससे पीटीआर के पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। सुविधाओं को विकसित करने का कार्य तेज होगा।
विज्ञापन

पिछले पर्यटन सत्र में पीटीआर में करीब 167 विदेशी सैलानी पहुंचे थे। इस बार अब तक करीब 125 विदेशी सैलानी आ चुके हैं। बाघों की संख्या दोगुनी होने पर पीटीआर को मिले टीएक्स-दो अवार्ड का जिक्र भी बजट में है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बजट से पीटीआर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें